बेटियों और पेड़ों को एक ही दुःख है प्रभु
इन्हें जहाँ भी लगायें वहीँ उग जाते हैं
और जिन्हें ये देते हैं शीतल हवाएं अपनी
वही लोग इन्हें टुकड़े टुकड़े कर जाते हैं
हर पेड़ में भी एक ईश्वर बसता है
और लोगो हर बेटी में होती है एक माँ
दोनों के बिना जग लगता है शमशान
पर बदवक्त दोनों रहती हैं बेजुबान
पेड़ो से मेरे ईश्वर बढती है हरियाली
बेटियों के पैदा होने से चलता है जहान
दोनों के गले पे रहती मर्दों की कुल्हाड़ी
लेकिन मर्दों पर दोनों का ही एहसान है
फल फ़ूल अगर ये ईश्वर कभी न दे पाएं
सर पर अनगिनत इनके तोहमतें आयें
मर्जी से जग इन्हें मन माना सुनाये
मुह बंद कर दोनों सब कुछ सहती जायें
जब भी चली पेड़ो के गले पर कुल्हाड़ी
कुर्सी, मेज, खिड़की गयी कोई संवारी
औरत के ऊपर हर उम्र में सितम है
बेटी, बीबी या बने या बने दादी नानी
न पेड़ मांगें कुछ, न मांगें कभी नारी
दूसरों की खैर ये दोनों मांगें उम्र सारी
बार बार अग्नि परीक्षाओं में भी जलकर
बार बार बने माँ और छांव प्यारी
" धीयाँ ते रुख" पंजाबी कविता का हिंदी अनुवाद
Friday, 11 June 2010
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment
कृप्या प्रतिक्रिया दें, आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्व पूर्ण है इस से संशोधन और उत्साह पाकर हम आपको श्रेष्ठतम सामग्री दे सकेंगे! धन्यवाद -तिलक संपादक