हम पागल हैं या वो बहरे,
असर नहीं क्यूँ होता है ?
प्यार में पागल हर कोई
क्यूँ सौ सौ आँसू रोता है ?
आँसू क्यूँ आतें हैं सोचो ?
सपने धोने की खातिर
बिन सपनोंवाला भी सोचो
क्या कोई इंसा होता है ?
हर एक का सपना लड़ता है
बेबात ही मेरे सपनों से
सपनों को बचाने की खातिर
ग़दर दिलों का होता है
ग़दर गलत है अपनी खातिर
हर कोई ये समझाता है
लड़ी न जिसने जंग कोई भी
वो ही जनरल कहलाता है
हम पागल हैं , हम लडतें हैं
हमनें ही सपने पाले हैं
"कादर" है मतवाला मजनू
खुदा भी हमसा होता है
केदार नाथ "कादर"
Tuesday, 12 January 2010
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment
कृप्या प्रतिक्रिया दें, आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्व पूर्ण है इस से संशोधन और उत्साह पाकर हम आपको श्रेष्ठतम सामग्री दे सकेंगे! धन्यवाद -तिलक संपादक